शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र मेडीकल कॉलेज के सामने बीते रोज सडक किनारे खडी एक जीप में ग्वालियर की ओर से आ रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में सबार चार युवक घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां युवकों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र घनश्याम शाक्य निवासी सईसपुरा ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी कमाण्डर जीप में खाद के कट्टे लेकर अपने फार्म हाउस पर जा रहा था। जीप में उसके साथ उसके परिचित पीतम गोस्वामी प्रताप जाटव और हेंमत रावत भी बैठे हुए थे। खाद के कट्टे डालने के बाद वह शिवपुरी आने के लिए वहां से रबाना हुआ । और जैसे ही वह मेडीकल कॉलेज के पास पहुंचा तो उसने अपनी जीप को सडक किनारे खडा किया और मोबाईल से बात करने लगा।
इसी दौरान ग्वालियर की और से आ रही कार क्रमांक एमपी 07 सीएफ 7104 के चालक ने कार को तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार में सबार चारों युवक घायल हो गए। इस मामले की सूचना पर तत्काल डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार जारी है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।