शिवपुरी। श्रीनगर के पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए आंतकी हमले मेें शहीद हुए 44 जवानों को श्रद्धांजलि देने और हमले के विरोध में आज रेडिमेट एवं होजरी एसोसिएशन के आव्हान पर व्यापारीयों ने अपनी स्वैच्छा से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही व्यापारीयों ने माधव चौक पर श्रद्धांजलि सभा भी रखी।
माधव चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए सभी लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे आतंकवादीयों और उनको सरक्षण देने वालों पर कडी कार्यवाही करने और जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35 ए को खत्म करने के लिए संबिधान में संशोधन करने की मांग की।
रेडिमेड एवं होजरी एसोशिएशन के अध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल और उनके सदस्यों के द्धारा कश्मीर में हुए आंतकी हमले को लेकर कल शहरबासियों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराने की अपील की थी। आज सुबह शहर के व्यापारीयों ने अपने अपनेे प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सुबह 10:30 बजे गांधी चौक पर एक श्रद्धाजंलि सभा व्यापारिक संघटनों द्धारा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न लोगों ने मंच से अपना आक्रोश व्यक्त किया। और आंतकवादीयों और पाकिस्तान को ललकारा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।