शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र ग्राम दिदावली में अपने मायके में आई एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना युवती के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मनीषा पत्नि किशोर सिंह पाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम नौनेर थाना जिगना बीते 15 दिन पहले अपने मायके दिदावली में आई हुई थी। महिला के साथ मायके में उसकी डेढ साल की बेटी भी आई हुई थी। मायके में अज्ञात कारणों के चलते मनीषा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।