शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पूरणखेडी टोल प्लाजा के पास से आ रही है। जहां आज शाम एक कंटेनर ने एक स्कूल की बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में चीख पुकार मच गई। इस हादसें में बस में सबार लगभग 30 छात्रों को चोटें आई है। जिसमें 11 छात्रों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस के चाईल्ड जॉन पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर निकली थी। तभी पूरणखेडी टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर ने बस में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सबार 30 छात्र घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कोलारस उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां 11 छात्रों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक घायलों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए है। इस हादसे में बस के ड्रायवर की भी हालात गंभीर बताई जा रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।