शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के राजपुर और मायापुर के बीच स्थिति गैस पाईप लाईन के टॉवर पर काम कर रहे एक मजदूर की टॉवर से गिर जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लेवर ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सहतान पुत्र वादाम सिंह रजक उम्र 24 साल निवासी सिहोर बीते रोज राजपुर और मायापुर के बीच स्थिति गैस के टॉवर पर चढ कर काम कर रह था। तभी अचानक युवक का संतुलन विगड गया। और युवक टॉवर से नीचे जा गिरा। जिससे युवक की मौत हो गई।
इस मामले की सूचना जावेद पुत्र शब्बीर अहमद उम्र 34 साल निवासी शंकराचार्य मोहल्ला कोर्ट रोड की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।