सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, ललित मुदगल बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सोशल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन म.प्र.(समजा) के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौकसे  ने शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी घोषित की हैं। जिले में सोशल मिडिया के जनक शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के स्थानीय संपादक ललित मुदगल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनित किया है। पत्रकार मनोज भार्गव को उपाध्यक्ष और महासचिव पत्रकार राजकुमार शर्मा को बनाया गया हैं 

वहीं उपाध्यक्ष पद पर इस्लाम शाह, रोहित मिश्रा, विनय धौलपुरिया, व सचिव पद पर सतेन्द्र उपाध्याय, सोनू गोयल, आदिल शिवानी, सहसचिव आशुतोष शर्मा, केदार गोलिया, शालू गोस्वामी, पूनम पुरोहित, वहीं आईटी सलाहकार रोहित बंसल, मीडिया प्रभारी विकास दण्डौतिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी कु. राजवर्धन सिंह को नियुक्त किया गया हैं। 

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक शर्मा को दी गई एवं कार्यकारिणी सदस्यों में देवेन्द्र शर्मा नरवर, करूणेश शर्मा, उमेश भार्गव, सोनू अवस्थी, नवीन राठौर, प्रतीक निगम शामिल किए गए हैं। जिले के समस्त पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।  

प्रदेशाध्यक्ष विजय चौकसे ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी तथा शीघ्र ही पत्रकार सहायता कोष के माध्यम से पत्रकारों की आपात स्थिति में मदद के करने लिए यह संगठन कार्य करेगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!