शिवसिंह भदौरिया होंगें शिवपुरी SDOP, करैरा में आत्माराम शर्मा | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरीं। पुलिस मुख्यालय भोपाल से शनिवार को थोकबंद पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शिवपुरी जिले से दो SDOP को दूसरे जिलों में भेजा गया है। जबकि तीन एसडीओपी का तबादला शिवपुरी किया गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर के SDOP भदौरिया शिवपुरी आ रहे हैं। जबकि शिवपुरी SDOP दोहरे को विजयपुर भेजा गया है। 

जानकारी के मुताबिक करैरा SDOP रत्नेश सिंह तोमर का तबादला उप पुलिस अधीक्षक भोपाल किया गया है। इसी तरह शिवपुरी एसडीओपी सुरेशचंद्र दोहरे को श्योपुर जिले के विजयपुर अनुविभाग में भेजा गया है। 

श्याेपुर के विजयपुर से शिवसिंह भदौरिया को शिवपुरी SDOP के रूप में तबादला किया गया है। आत्माराम शर्मा उप पुलिस अधीक्षक निजी सुरक्षा भोपाल को एसडीओपी करैरा बनाया गया है। निवाड़ी एसडीओपी वीरेंद्र सिंह तोमर को भी शिवपुरी भेजा गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!