पेड़ से लटकी मिली किसान की लाश, पुलिस ने शुरू की जांच | Pohri, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी कस्बे से आ रही है कि पोहरी कस्बे में निवासरत किसान का शुक्रवार की देर शाम शव एक पेड से लटका मिला।बताया कि परिवारिक झगडे के कारण किसान ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक मोहन धाकड़ (40) पुत्र हरज्ञान धाकड़ निवासी पोहरी का शव शुक्रवार की शाम उसी के खेत पर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। 
थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि फांसी लगाने की वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। बताया जा रहा है कि किसान की अपने घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!