शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ऐंचवाया गांव से आ रही है। जहां एक व्रद्ध की कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। इस मामले की सूचना सुबह परिजनों को लगी उन्होंने तत्काल उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मखनू जाटव उम्र 60 साल निवासी ऐंसबाया पुलिस चौकी भटनावर अपने घर से रात्रि में खेत पर रखबाली करने गया हुआ था। सुबह जब व्रद्ध नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे तलाशा जब जाकर देखा तो खेत के पास कुएं में व्रद्ध की लाश पडी हुई थी। इस मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकलबाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
इस घटना के बाद म्रतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। परंतु ग्रामीणों की माने तो व्रद्ध की उम्र ज्यादा हो जाने के चलते उसे कम दिखाई देता था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्रद्ध अंधेरे में दिखाई न देने के चलते कुएं में जा गिरा। हांलाकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।