शिवपुरी। मप्र में भले ही कांग्रेस की सरकार बन गई हो। ग्वालियर—चंबल संभाग की सीटो पर सांसद सिंधिया के नाम पर चुनाव लडा गया था। भाजपा से ज्यादे सीटे कांग्रेस को मिली। कोलारस सीट पर कांग्रेस की हार हुई। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ था,सिंधिया ने उपचुनाव मे सिंधिया से पूरी भाजपा सरकार लड कर हार गई थी,लेकिन आम विधानसभा चुनावो में यहां कांगेेस को हार का मुंह देखना पडा,यह टीस सांसद सिंधिया के दिल से बार—बार उठती हैं।
सांसद सिंधिया अपने लोकसभा क्षेत्र के 2 दिवसीय दौरे पर थे। सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए सांसद सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में 34 में से 26 सीट हम जीत जाते हैं, ये कोलारस विधानसभा हम हार जाते हैं।
सवालिया अंदाज में मंच से सिंधिया ने कहा कि आप मेरी जगह होते तो आपको बुरा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इतना काम किया। श्योपुर, मुरैना, भिंड और ग्वालियर सीटें जीतने का उदाहरण रखते हुए सिंधिया बोले कि कोलारस के लिए जी जान लगाई थी। जिस विधानसभा में मेरा नाम चौखट पर लगा था, वो कोलारस सीट हम हार गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।