सिलैंडर से लगी आग: नगदी सहित गृहस्थी का सामान राख | khaniyadhana, Shivpuri News

0

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना नगर से आ रही हैं कि नगर के वार्ड क्रमांक एक थाने के पीछे स्थित हरेंद्र सिंह बुंदेला के मकान में सोमवार की सुबह सिलेंडर में आग लग गई। एलपीजी के रिसाव से पूरा घर आग की लपटों में घिस गया। घर में रखे 1.72 लाख रुपए नगद सहित हजारों का सामान स्वाहा हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आगजनी का केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अुनसार फरियादी हरेंद्र पुत्र नरेंद्र सिंह बुंदेला ने खनियाधाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरेंद्र का कहना है कि उसकी मां प्रभा कुमारी बुंदेला सुबह 7.40 बजे घर पर चाय बना रहीं थीं। इसी दौरान गैस चूल्हे से सिलेंडर के रेग्युलेटर ने आग पकड़ ली। इसके बाद सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग पूरे घर में फैल गई। 

सुखद पहलू यह रहा कि आग लगने के बाद प्रभा कुमार घर से बाहर निकल आईं। घर में सूटकेस के अंदर रखे 1 लाख 72 हजार रुपए नगद सहित राशन, कपड़े, अलमारी, कूलर, एलईडी व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। 
Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!