दिनारा नि.प्र.। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक प्रचार प्रसार पहुँचाने वाले काँग्रेस आईटीसेल के जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत हुए कपिल पंडा दिनारा को मनोनयन पत्र दिया और कहा कि काँग्रेस पार्टी की जन हितैसी योजनाओं को जन जन तक पहुचाकर योजनाओं का लाभ दिलाये इस दौरान सिंधिया ने दिनारा के सालू लिडा के भी आइटीसेल के ब्लॉक अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया इनके मनोनयन पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।