मगरौनी। कस्बा मगरौनी कन्या हायर सेकेण्ड्री स्कूल में अध्यापक संवर्ग वरिष्ठ व्याख्याता पद पर तैनात रामकिशन शिवहरे को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिल गया हैं। इसके उपलक्ष्य में शैक्षिक संवाद कार्यक्रम में रामकिशन शिवहरे का शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में सीएसी धर्मेन्द्र जैन, दामोदर कुशवाह, राजेन्द्र कुशवाह, वरिष्ठ शिक्षक आरसी शर्मा, जेएस रावत, सैतान रावत, आरके माथुर तथा अध्यापक संवर्ग से शिक्षा विभाग में बिलिन हुए समस्त अध्यापकों ने श्री शिवहरे का स्वागत किया।
उन्हें हार्दिक बधाईयां दी। शिवहरे ने शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि मैं इस पद पर रहकर खरा उतरूंगा। सभा में पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डीके पिपरौलिया से कार्यों की भी काफी प्रशंसा की गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।