"मेरा घर-भाजपा का घर" महा जनसंपर्क अभियान 12 से प्रारम्भ | Shivpuri News

0
शिवपुरी।आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का"मेरा घर-भाजपा का घर" महा जनसंपर्क अभियान 12 फरबरी से प्रारम्भ होगा। महा जनसंपर्क अभियान के शिवपुरी जिला  प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का यह अभियान 12 फरबरी से 2मार्च तक चलेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह 12 फरबरी को सुबह 9 बजे अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर करेंगे,तत्पश्चात सम्पूर्ण देश मे भाजपा के कार्यकर्ता अपने निवास तथा मौहल्ले में घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को घर घर जाकर लोगों को समझायेंगे एवं घर-घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगायेंगे।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिये परीक्षा की घड़ी है और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इसके पूरी तरह से तैयार है,।विरोधी पार्टियों द्वारा देश मे अराजकता का वातावरण बनाया जा रहा है इसका ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है वहां संबिधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 

कानून व्यवस्था नाम की चीज वहाँ दिखाई नहीं दे रही है,यही हालत देश के अन्य गैर भाजपादलों के शासन वाले राज्यों में हैं परस्पर विरोधी दल जो एक दूसरे को फूटी आँख पसंद नहीं करते हैं सत्ता प्राप्ति के लिये एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं लेकिन देश को स्वार्थी गठबंधन की हकीकत पता है देश को देश तोड़ने वाले दल नहीं चाहिये देश को देश जोड़ने वाला दल ही चाहिये और देश की एकता अखंडता और स्वाभिमान भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों में ही सुरक्षित हैं।

"मेरा परिवार-भाजपा का परिवार" यह भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख अभियान है जो 12 फरबरी से 2 मार्च तक चलेगा इसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं भाजपा की नीतियों से अवगत करायेंगे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!