शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां सिंध नदी में ग्रामीणों को एक लाश बोरे में बंद तैरती मिली। इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पानी से निकालकर शिनाक्त करने के प्रयास में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र में संदेशपुर और पचावली के बीच सिंध नदी में ग्रामीणों को एक बोरा बहता हुआ दिखाई दिया। जब बोरे को देखा तो उसमें एक लाश दिखाई दी। ग्रामीणो ने इस लाश की सूचना रन्नौद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उक्त लाश बोरे में बंद थी इस लाश के हाथ बंधे हुए थे।
माना जा रहा है कि इस लाश को किन्ही लोगों ने हत्या कर लाश को बोरे में बंधकर फैंक दिया है। पुलिस इस लाश की शिनाक्त में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाक्त नहीं हो सकी है।
बोरे में हाथ बंधी लाश नदी में तैरती मिली pic.twitter.com/XwuRg9lWma— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) January 1, 2019


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।