शिवपुरी। शिवपुरी एसपी राजेश हिंगणकर का प्रमोशन हो गया है। अब एसपी राजेश हिंगणकर डीआईजी के पद पर प्रमोट हो गए है। उनके इस प्रमोशन पर आईजी ग्वालियर अशुंमन यादव ने उनके यहां स्टार लगाकर बधाई दी। बीते रोज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर भापुसे (2006) की पुलिस मुख्यालय से पदोन्नति का आदेश होने पर कल को उन्हें पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अंशुमान यादव एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन एमएस वर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी। एक स्टार का इजाफा होने के साथ-साथ उनका पद भी बड़ गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर,एसडीओपी शिवपुरी सुरेशचंद दोहरे, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली बी.एस.यादव, सूबेदार रणवीर यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, प्रभारी कण्ट्रोल रूम बिजेन्द्र राजपूत एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।