BIKE से कर रहे थे शराब की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज पुलिस ने बाईक से शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपीयों को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपी बाईक से ही शराब की तस्करी करते थे। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपीयों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही की है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम ढंगा बामोरकला तरफ 2 व्यक्ति अपनी मोटरसायकल से अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत कराए। 

इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी पिछोर आर.पी. मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बामोरकला उनि. रामराजा तिवारी के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर चैकिंग लगाई गई,चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकल आते दिखी जिसे रोककर चैक किया गया चैक करने पर उक्त मोटरसाकल पर 350 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कुल कीमत 17500 रू की मिली बाद पुलिस टीम की मदद से आरोपी बण्टी पुत्र कल्लू रजक उम्र 20 साल एवं नारायण पुत्र सरेन्द्र लोधी उम्र 21 साल निवासीगण ग्राम कफार, थाना खनियाधाना को गिरफ्तार कर उक्त अवैध शराब मय एक बजाज मोटरसायकल कीमत लगभग 20000 रू की विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!