शिवपुरी,तहसीलदार को धमकी देने वाले भीम आर्मी के नेता आजाद पर हुई FIR

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samacahr

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाने मे करैरा के तहसीलदार को धमकी देने वाले भीम आर्मी के नेता पर मामला दर्ज किया गया हैं। भीम आर्मी के नेता ने एक सीमांकन (नाप-जोख) की कार्रवाई पूरी होने के बाद पंचनामा तैयार कर रहे तहसीलदार और उनके पूरे राजस्व दल को सरेआम गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई और बलपूर्वक शासकीय कार्य रुकवा दिया गया।

मामले में तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह की लिखित शिकायत पर दिनारा थाना पुलिस ने आरोपी आजाद लोधी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (27 नवंबर) को करैरा तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह अपने राजस्व अमले जिसमें राजस्व निरीक्षक (RI) श्रीमती प्रीति रावत, पटवारी अवनीश श्रीवास्तव और हल्का पटवारी संघप्रिय बन्ना शामिल के साथ ग्राम वैसोरा कला पहुंचे थे।

यह टीम वहां के कृषक पागी जाटव (निवासी ग्राम सुजावनी) की जमीन (सर्वे क्रमांक 1160, 1163, 1168, कुल रकबा 3.26 हेक्टेयर) का सीमांकन (नक्शा नाप) करने गई थी। राजस्व दल ने पूरी निष्पक्षता के साथ सीमांकन का काम पूरा भी कर लिया।

पंचनामा लिखते ही आ धमका आरोपी
दोपहर करीब 2:00 बजे जब पूरी टीम सीमांकन के बाद मौके पर पंचनामा और कागजी कार्रवाई तैयार कर रही थी, तभी वैसोरा गांव मे निवास करने वाला भीम आर्मी के नेता ओर लोधी महासभा का जिला अध्यक्ष आजाद पुत्र बचन सिंह लोधी वहां पहुंच गया। उसने अचानक आकर पंचनामा बनाने से मना कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

यहाँ सीमांकन नहीं होने दूंगा..तुम्हें नौकरी करना सिखा दूंगा"
तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह ने एफआईआर में बताया कि आरोपी आजाद लोधी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरे दल के सामने गालियां देना शुरू कर दिया। उसने कहा, यहाँ सीमांकन नहीं होने दूंगा" और खेतों की सीमाओं पर गाड़ी गई मुड्डी (सीमांकन के चिन्ह) को उखाड़ कर फेंक दिया।

दबंगई यहीं नहीं रुकी, उसने तहसीलदार और उनके कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा— अगर दोबारा यहाँ बिना मुझसे पूछे सीमांकन के लिए आए तो तुम लोगों के लिए अच्छा नहीं होगा। तुम्हें नौकरी करना सिखा दूंगा, मेरा नाम आजाद लोधी है। इसके बाद वह मौके पर भारी तनाव पैदा कर धमकी देते हुए भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई
इस घटना से पूरे प्रशासनिक और राजस्व अमले में गहरा आक्रोश है। घटना के तुरंत बाद तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह ने दिनारा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया।

दिनारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आजाद लोधी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 (शासकीय कार्य में बाधा), 221 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना), 296 (ए) (अश्लील गाली-गलौज) और 351(3) (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज (अपराध क्रमांक दर्ज) कर जांच शुरू कर दी है।

शासकीय अमले पर इस तरह की बदसलूकी और काम रोकने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग, दिनारा

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!