शिवपुरी। देश के प्रसिद्ध लेखक रितेश शाह के निर्देशनात्मक मार्गदर्शन में बनी वेबसीरीज में शिवम गुप्ता निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका, नामचीन कलाकारों के साथ आएंगे नजर,शिवपुरी जिले के नरवर के लिए यह गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा शिवम गुप्ता ने मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाते हुए प्रतिष्ठित वेबसीरीज 'ढाई चाल' (Dhai Chaal) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह वेबसीरीज JioHotstar और COLORS चैनल पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।
इस वेबसीरीज के शो रनर प्रसिद्ध लेखक रितेश शाह हैं, जिन्होंने पिंक, डी-डे और नमस्ते लंदन जैसी चर्चित फिल्मों की पटकथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वेबसीरीज का निर्देशन सतीश के. नायर एवं नव निर्माण सिंह ने किया है। यह कहानी नवीन चौधरी की पुस्तकों जनता स्टोर एवं ढाई चाल पर आधारित है।
इस सीरीज में गगन अरोड़ा, आदिल खान, अंजलि तत्रारी, ऋषिका लोखंडे, शिवम गुप्ता, उत्सव नारूला एवं विक्रम शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शक इस वेबसीरीज के चार नए एपिसोड प्रत्येक सप्ताह JioHotstar पर देख सकते हैं, वहीं COLORS टेलीविजन चैनल पर इसका प्रसारण प्रत्येक शनिवार एवं रविवार रात्रि 8 बजे किया जा रहा है।
शिवम गुप्ता की इस उपलब्धि से उनके परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। नरवर जैसे छोटे नगर से निकलकर राष्ट्रीय मनोरंजन जगत के प्रतिष्ठित मंच तक पहुंचना निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यह सफलता बताती है कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर छोटे शहरों से भी बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से शिवम गुप्ता एवं 'ढाई चाल' की पूरी टीम को इस नई उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।