किराने की दुकान पर चोरों का धावा, नगदी और मोबाईल चुरा ले गए | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के टीव्ही टॉवर के नीचे संचालित किराने की दुकान से कल सुबह कोई अज्ञात चोर वहां रखा एक एंड्रॉइड मोबाइल और गल्ले में रखे 2 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले गया। घटना के समय दुकान मालिक पानी पीने दुकान में अंदर चला गया था। इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने में पीडि़त दुकानदार ने की है। 



पटेल पार्क निवासी प्रफुल्ल भार्गव पुत्र हरीश भार्गव किराना व चक्की की दुकान टीव्ही टावर के नीचे संचालित करता है। कल सुबह 9 बजे उसने दुकान खोली और इसके बाद वह पानी पीने दुकान के अंदर चला गया और जब लौटकर आया तो उसका गल्ला खुला हुआ था। जिसमें रखे दो हजार रूपए गायब थे। साथ ही उसका एंड्रॉइड मोबइल भी वहां नहीं था। घटना के बाद वह फिजीकल थाने पहुंचा। जहां उसने अपनी शिकायती आवेदन देकर घटना  की जानकारी पुलिस को दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!