शिवपुरी। पिछोर के ग्राम राजा महादेव में बीते रोज एक विवाहित महिला शीला पत्नी रमेश कुमार जाटव उम्र 44 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे मेें फंासी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और मृतिका घर में अकेली थी। जब शाम के समय परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो उन्हें शीला की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।