पुलिस लाईन और हनुमान क्लब में होगा फाईनल मुकाबला, सांसद सिंधिया होगें मुख्य अतिथि | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के होनहार छात्र स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्लेग्राउण्ड में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार चल रहा हैं। जिसके आज फाईनल मुकाबला पुलिस लाईन एवं हनुमान क्लब के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर स्थानीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगे। विजेता टीम को नगद 31 हजार रूपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी। वहीं उप विजेता टीम को 15 हजार और ट्राफी भेंट की जाएगी।  

इसी क्रम में आज 5 जनवरी को खेले गए मैच में पुलिस लाईन एवं थ्री स्टार के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस लाईन ने थ्री स्टार को 90 रन से हरा कर फाईनल मैच में जगह बनाई हैं। वहीं दूसरे मैच में हनुमान क्लब एवं जयशिव क्लब के बीच खेला गया। जिसमें हनुमान क्लब ने जय शिव क्लब को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इन दोनों टीमों के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर खेल अधिकारी एमके धौलपुरिया ने अपने खेल के प्रति  सभी खिलाड़ियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगितायें लगातार आयोजित करते रहना चाहिए।

जिससे खेल प्रेमियों में उत्साह का वातावरण निर्मित होता हैं। शनिवार को मेन ऑफ मैच का पुरूस्कार मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला मामा, पार्षद हरिओम नरवरिया, प्रेम स्वीट्स के संचालक राजेश जैन राजू, स्व. विवेक पुरोहित के पिता ओपी शर्मा के द्वारा खिलाड़ी अर्जुन एवं हनुमान क्लब के मोनू गोयल को प्रदान किया गया। 

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक विवेक मित्र मंडल अनिल ओझा, डॉ. अमन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी लालू शर्मा, पत्रकार राजकुमार शर्मा, साहिर खांन, केवल जैन, सागर यादव, दिलीप अग्रवाल, रवि सेसई बाले, अक्स कमल मांझी, ब्रजेन्द्र सिंह बम्बईया, आदर्श त्रिवेदी, अभिषेक भार्गव बेटू, हर्ष चतुर्वेदी, इंजीनियर अभिनव भार्गव, ने आज के फाईनल टूर्नामेंट को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों से प्लेग्राउड में उपस्थित होने की अपील की हैं खेल का संचालन ग्रीष मिश्रा मामा, छोटे खां, कमल सिंह बाथम शेरा एवं विवेक वर्धन शर्मा ने किया। नरेन्द्र शर्मा और श्री करोसिया द्वारा एम्पायरिंग की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!