शिवपुरी। कल्चुरी महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में बुजुर्ग महिलाओं का माला व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही युवतियों द्वारा मेंहदी कड़ाई, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें विजेताओं को महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में लालमाटी क्षेत्र में सभी को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष शकुन शिवहरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना चौकसे एवं कार्यक्रम की संयोजक मीनाक्षी, पिंकल, आशा, भावना, मंजु शिवहरे एवं रेखा राय सहित काफी संख्या में कल्चुरी महिला मंडल की सदस्यगण मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन मीना चौकसे द्वारा किया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।