मॉं राज राजेश्वरी समिति का गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर 20 को | Shivpuri News

0
शिवपुरी। समाज सेवा एवं धार्मिक संस्था मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित अपने नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रंखला में 62 वें शिविर के रूप में नि:शुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन झांसी बंदूक घर के सौजन्य से आगामी रविवार 20 जनवरी को किया जा रहा है। 

समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया, कि मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा 20 जनवरी को नि:शुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय नगर पालिका परिषद् भवन शिवपुरी में किया जा रहा है। 

शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु बुन्देलखण्ड एवं ग्वालियर अंचल के ख्यातिमान किडनी रोग चिकित्सक, महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कॉलेज झॉसी में गुर्दारोग एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पैरामेडीकल कॉलेज झॉसी के डायरेक्टर डॉ. नरेन्द्र सिंह सेंगर अपनी टीम के साथ आ रहे है। 

20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक नगरपालिका परिषद् भवन में डॉ. एन.एस. सेंगर अपनी टीम के साथ रोगियों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे, इसके पूर्व केवल 200 रोगियों का पंजीयन 20 जनवरी को ही प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक शिविर स्थल नगर पालिका परिषद् भवन पर किया जायेगा। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार पंजीयन क्रमानुसार ही किया जायेगा। 

शिविर में अधिक या कम ब्लड प्रेशर, गुर्दा में सूजन, पेशाब में खून आना, भूख कम लगना, उल्टी आना, गुर्दा फेल होना, खून की कमी, पेशाब कम या अधिक आना, रूक-रूक कर आना, घबराहट होना इत्यादि रोगों के रोगियों की जांच एवं उपचार डॉ. एन.एस. सेंगर अपनी टीम के साथ करेंगे। 

समिति के रामशरण अग्रवाल, डॉ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, हरीओम गर्ग, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, लक्ष्मण वर्मा, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन, दिलीप जैन, अन्वेष सोनी, विष्णु बसंल (चाय वाले), विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु खण्डेवाल, देवकीनन्दन शर्मा, गोपालदास अग्रवाल, राजकुमार बिंदल आदि ने गुर्दा रोग के रोगियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहॅुचकर डॉ. एन.एस. सेंगर की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!