कलेक्टर मेडम ! मेरी बहू मुझे और मेरे पोतों को ले जाने की धमकी दे रही है | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में महल कॉलोनी में निवासरत एक महिला ने अपने दो मासूम पोते और पोती के साथ पहुंचकर अपनी ही बहूं की शिकायत कलेक्टर से की। महिला का आरोप है कि उसकी बहु उसे परेशान कर रही है और बेटे बेटी को ले जाने की धमकी दे रही है। 

जानकारी के अनुसार महल कॉलोनी में निवारसत कुसुम सोनी ने कलेक्टर अनुग्रह पी से शिकायत करते हुए कहा कि उसकी बहू ममता सोनी पति छोटू उर्फ नीरज सोनी उसके घर से अप्रैल में अपने दो मासूम बच्चों को छोडकर चली गई। उसके छोडकर जाने के कुछ महीनों बाद छोटूू की हार्डअटैक से मौत हो गई। 

छोटू की मौत के दौरान भी ममता नही आई और अब कुछ दिनों से ममता अपनी मां के साथ आकर कुसुम और उसके परिवार को धमकी देकर बच्चों को अपने साथ ले जाना चाहती है। महिला ने बताया है कि यह बच्चे उसके साथ ही रहते है और वह मां के साथ नहीं जाना चाहते। जिसपर कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!