64 वीं शालेय राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिए दिल्ली रवाना हुए खिलाडी | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। 64 वीं शालेय राष्ट्रीय  अंडर 17 आयु वर्ग और 19 बालक/बालिका कुराश प्रतियोगिता  का आयोजन दिनांक 03 जनवरी 2019 से 09 जनवरी 2019 तक दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।उक्त प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 07 बालक/बालिका खिलाड़ी मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये अपने खेल के जौहर दिखायेगें। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी

अंडर 17 आयु वर्ग बालक/बालिका
कु. सलोनी सैन 36कि.ग्रा, कु. निकिता कुशवाह 40कि.ग्रा., कु. छाया धाकड़ 52 कि.ग्रा., शैलेन्द्र परिहार 50कि.ग्रा।

अंडर 19 आयु वर्ग बालक/बालिका
संजना सैन 40 कि.ग्रा., अमन सिंह 65 कि.ग्रा., सत्येन्द्र सिंह धाकड़ 81 कि.गा्र. ये सभी जिले के कुराश खिलाड़ी प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है।

इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता के लिये विगत माह भोपाल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआं।

इन सभी खिलाड़ियों को शहर के वरिष्ठ खलाड़ियों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए बधाई दी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!