भावातंर:कोलारस में अधिकारियो की मिली भगत से व्यापारियो ने खपाया अमानक उडद | kolaras, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
कोलारस।सरकार का चेहरा अवश्य बदल गया हैं लेकिन भ्रष्टाचार का चेहरा नही बदला,शिवपुरी में प्यास का भावांतर घोटाला अभी भी समाचार पत्रो की सुर्खिया बन रहा हैं। लेकिन भांवातर में घोटाले रूकने का नाम नही ले रहे। बताया जा रहा है कि कोलारस में किसानो के नाम पर कोलारस की व्यापारी भावातंर में उडद खपाने की तैयारी में हैं।

जैसा कि विदित है कि आज भावातंर योजना के तहत किसानो की उपज खरिदने का आखिरी दिन था। शिवपुरी जिले में 65 हजार किसान अपनी उपज भावातंर में तुला नही सके। ऐसा पूरे प्रदेश में हुआ हैं,इस कारण सरकार ने उपज खरिदी की तारिख अब 25 जनवरी तक कर दी हैं।

खरीदी की तारीख बड़ने के साथ ही अब किसानो से ज्यादा व्यापारियो का उड़द खपाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सत्ता एवं विपक्ष के सफेदपोश नेताओ के संरक्षण में भावान्तर खरीदी केन्द्रो पर सहकारी संस्थाओ और सर्वेयरो की मिली भगत से हजारो बोरी अमानक उड़द को खपाया जा रहा है। 

इस मामले में बार बार अधिकारयो को आवगत कराने बाद भी स्थानिय अफसरो की चुप्पी इस पूरे खेल में उनकी हिस्सेदारी दर्शा रही है। अपने आप को पाक साफ बताने वाले अफसर अमानक उड़द खरीदी में हो रहे काले खेल में दागदार नजर आने लगे है। 

ऐसे में किसानो की शिकायत पर स्थानीय समाचार पत्रो में उड़द खरीद के नाम पर होने वाली लूट और अमानक उड़द की खबरो से परहेज नही किया जा सकता है। लेकिन जिम्मेदार मामले कीे जांच के नाम पर मामले से पलड़ा झाड़कर खरीदी गई उड़द की जांच कराने से परहेज कर रहे है। 

जिसके चलते स्थानीय प्रशासनिक नुमांईदो की मंशा पर सवाल उठने लगे है। यह पूरा घोटाला स्थानीयम प्रशासनिक अधिकारीयो की मिली भगत से पक रहा है। स्थानीय अफसरो की उदासीनता से चलते अब इस पूरे मामले में अब प्रभारी मंत्री को शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

इनका कहना है
खरीदी केन्द्रो पर किसानो को सारे कानून बताए जा रहे है। जबकी पैसो की दम पर कैसा भी माल तौला जा रहा है। मामले की शिकायते प्राप्त हुई है कि अधिकारी इस मामले में लिप्त लोगो का बचाव कर रहे है। और मामले को गंभीरता से नही ले रहे है। अब अगर अफसर नही सुन रहे तो प्रभारी मंत्री को इस मामले से आवगत कराकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
हरिओम रघुवंशी,सांसद प्रतिनिधी एवं यु.कां. प्रदेश महासचिव

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!