हत्या कर शव जलाया: पुलिस दांतो के आधार पर कराऐगी DNA और पहुंचेगी हत्यारे तक | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर की करौंदी कॉलोनी में कल शाम को नरकंकाल के रूप में खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच की तो प्रथम दृष्टया कंकाल महिला का सामने आया है,बताया गया महिला की हत्या कर शव जलाया गया हैं। पुलिस अब दांतो के आधार पर DNA कराकर महिला-पुरूष की पहचान करेंगी और शिनाख्त कर हत्यारो तक पहुचने का प्रयास करेंगी। 

जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना पुलिस कंकाल मिलने की सूचना पर करौंदी बस्ती पहुंची। घरों के पास जलाए जाने के स्थान से कुछ दूरी पर खोपड़ी व दूसरी जगह रीड की हड्डी पड़ी मिली। जिस स्थान पर शव जलाया है वहां चूड़ियां, बिछुड़ी, पायल, अंगूठी, बाल बांधने वाली रवर आदि भी मिले हैं। हत्यारे शव को जलाकर उसकी सारी हडिडया भी भर ले गए राख ही बची थी पुलिस को जांच करने। 

किसी तरह खोपडी और रीढ़ की हडडी और दांत घटना स्थल के आसपास मिल गए। अभी घटना स्थल पर महिला के सौदंर्य के समान मिले हैं, जिससे यह लगता है उक्त शव महिला का लगता है कि लेकिन हत्यारे यह समान फैक कर भी जा सकते है जिससे पुलिस की जांच भ्रमित हो।  

फिजिकल थाना प्रभारी अनीता मिश्रा का कहना है कि आसपास पूछताछ में किसी भी घर से महिला के गायब होने की सूचना नहीं है। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी सूचना दूसरे थानों में भिजवा दी है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि शनिवार को आग जलाते हुए कुछ लोगों को देखा था। तब ऐसा लगा कि सर्दी से बचने कोई आग जला रहा है, लेकिन खोपड़ी देखने के बाद महिला शायरा ने पुलिस को जानकारी दी। 

दांत से DNA टेस्ट कराएगी पुलिस 
जांच करने पहुंचे एफएसएल प्रभारी एचएस बरहादिया का कहना है कि शव महिला का प्रतीत हो रहा है। फिर भी डीएनए जांच कराएंगे। इसके लिए मरने वाले की पहचान होना जरूरी है। उसके किसी परिजन के डीएनए से मैच कराकर पता लगाया जाएगा कि मृतक महिला है या पुरुष। इसके बाद ही शिनाख्त हो सकेगी। अगर शिनाख्त होती है तो पुलिस को इस अंधे हत्याकाण्ड की गुत्थी सुलझाने में ज्यादा समय नही लगेंगा।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!