शिवपुरी। इस समय शिवपुरी जिला शीत लहर की चपेट में हैं। इस शीत लहर के कारण पारा भी ठुठर कर 3 डिग्री पर जम गया हैं। इस कारण स्कूलो में कलेक्टर को छुटटी के आदेश करने पडे। पिछले सप्ताह बूंदाबांदी और प्रदेश के दूसरे जिलों में ओलावृष्टि के बाद शिवपुरी का तापमान काफी नीचे आ गया है। रविवार के बाद सोमवार को भी रात का पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दिन का तापमान रविवार को 18 डिग्री और सोमवार को 1 डिग्री उछाल के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बावजूद भी सदी से लोगों का हाल बेहाल है। उत्तर दिशा से शीत लहर चलने से शिवपुरी जिले में तापमान कम हुआ है।
मौसम का मिजाज ठीक नहीं रहने से कलेक्टर अनुग्रहा पी ने मंगलवार को सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर ने देर शाम इस आशय का अदेश जारी किया है। कलेक्टर के जारी आदेश के तहत शीत ऋतु एवं शिवपुरी जिले में तापमान में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय मिडिल और प्राइमरी (सीबीएससी एवं आईसीएसआई सहित) के छात्र-छात्राओं का 29 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। हालांकि सभी शिक्षक नियमित समय पर अपने स्कूल में पहुंचकर अपना कार्यालयीन कार्य करेंगे।
आज एक डिग्री और गिर सकता है पारा, अगले दिन से इजाफा होगा
मकर संक्रांति के बाद गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन 21 जनवरी से मौसम में तब्दीली आई और तापमान में गिरावट आने लगी। अन्य सालों की तुलना में ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है। 29 जनवरी को तापमान एक डिग्री और गिर सकता है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।