युवक ने वीडियो वायरल किया तो 18 वर्षीय किशोरी फांसी पर लटक गई | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर तैंदुआ थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी फांसी पर लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी की वीडियो वायरल कर दी,जिससे शर्म के कारण किशोरी ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने इस ममाले में विवेचना शुरू कर दी। 

तेंदुआ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि पिछोर गांव में 18 साल की किशोरी ने फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंचे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें गांव का ही युवक मोबाइल में जबरन वीडियो बना रहा है। जिसमें किशोरी विरोध करती नजर आ रही है। 

बताया जा रहा है कि उसी युवक ने वीडियो वायरल कर दी। बात पूरे गांव में फैल जाने की वजह से किशोरी ने रविवार की सुबह घर पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। मां घर में आई तो बेटी फांसी पर झूलती मिली। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!