पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष ने की रिश्वत की मांग, नही देने पर व्यापारी में मारा थप्पड | PICHHORE, SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
पिछोर। पिछोर नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर एक बार फिर विवादो में घिर गए हैं,रविवार की सुबह कस्बे के व्यापारी ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया हैं। व्यापारी का कहना है कि उसकी कॉलेज चौराहे पर दुकानो का निर्माण किया जा रहा हैं। अध्यक्ष ने उससे 25 हजार रूपए की मांग कर रहे थे। 

जब व्यापारी ने पैसे देने से मना किया तो अध्यक्ष ने व्यापारी को चांटा मार दिया। इसके बाद कस्बे के व्यापारी एकत्रित हुए और नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए एक आवेदन पिछोर थाने में सौपा। 

व्यापारी उदय कुमार चौधरी की दुकान कॉलेज चौराहे पर निर्माणधीन हैं जिसके एवज में अध्यक्ष संजय पाराशर ने व्यापारी से 25 हजार रूपए की मांग की और घर बुलाकर कागजात दिखाने को कहा। जब रविवार को व्यापारी सुबह नगर परिषद अध्यक्ष संजय पाराशर के घर पहुंचा तो दरवाजे पर ही कागजातो को देखते हुए रूपयो की मांग कर डाली। 

जब व्यापारी ने पैसे देने से मना कर दिया तो अध्यक्ष ने व्यापारी को गाली-गलौच करते हुए थप्पड मार दिया। यह घटनाक्रम जैसे ही पिछोर कस्बे में फैला तो कॉलेज चौराहा मार्केट के व्यापारियो ने एकत्रित होकर संजय पाराशर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदर सौंपा हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!