शिवपुरी। खबर जिले के छर्च थना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले गांव का एक किसान शनिवार रात लगभग 9 बजे अपने खेत से लौट रहे एक बाईक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बाईक सवार घटना स्थल पर बाईक छोडकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना में घायल हुए किसान की ईलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार किसान सीताराम (55) पुत्र फुंदी कुशवाह साल निवासी लेंगढ़ा अपने खेत पर पानी सिंचाई के बाद रात को अपने घर लौट रहा था। लेंगढ़ा गांव के पास पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद लेंगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पोहरी अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान सीताराम की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।