जमीन विवाद के कारण हुई हैं सुघर सिंह की हत्या, संदेही राउंडअप | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा तहसील से अचानक हुए तहसील के चपरासी सुघर सिंह की हत्या अज्ञात हत्यारो ने गोली मार कर दी। तीन दिन बाद उसकी लाश सुरवाया थाना क्षेत्र के जंगलो में मिली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी हैं। शुरूवाती जांच व परिजनो के बयानो से खबर आ रही है कि कोटवार सुघर सिंह की हत्या जमीन विवाद के कारण हुई हैं। 

पुलिस ने दो संदेहियों को पूछताछ के लिए उठाया है। सुरवाया थाना पुलिस ने रविवार को शून्य पर मुकदमा कायम कर करैरा थाने भेजा है। हत्या के इस मामले में पुलिस आरोपियों के चेहरे उजागर करने की कोशिश में लगी है। 

जानकारी के मुताबिक सुघर सिंह (40) पुत्र विजय सिंह परिहार निवासी जुझाई की शनिवार को सुरवाया थाना क्षेत्र में अमोला की घाटी के पास जंगल में लाश मिली थी। यह भी पता तब चला जब भैंस खो जाने की वजह से एक ग्रामीण पगडंडी पर गया तो जंगल में लाश पड़ी मिली थी। 

शरीर पर दो गोलियों के निशान से पहले ही दिन मामला हत्या का सामने आया। परिजन से बातचीत के आधार पर हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आया है। कुछ लोग मृतक के घर 15 जनवरी को आए थे। शाम को मृतक के बेटे के पास फोन भी आया था। 

व्यापारी का कब्जा 
मृतक सुघर सिंह के बेटे पवन परिहार ने बताया कि महिला सिनिया बाई ने डेढ़ बीघा पट्टे की जमीन की वसीयत पिता के नाम से कर दी थी। मौत के बाद जमीन पिता को दे देने की बात कही थी। लेकिन दिनारा के व्यापारी जमीन पर कब्जा करके बैठा था। महिला का बेटा नवल व शंभु नामक व्यापारी घर आए थे। पिता को साथ चलने के लिए कहा। 15 जनवरी की शाम से मृतक सुघर सिंह गायब था। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!