अतिवृष्टि से बरबाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए सिंधिया ने लिखी CM को पाती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मप्र व शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई किसानों की फसल के मुआवजे के लिए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। श्री सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि अतिवृष्टि से किसानों की करोड़ों रूपए की सोयाबीन और उड़द की फसल लगभग बर्बाद और पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इन प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए किसी प्रकार का सर्वेक्षण कार्य आज तक प्रारंभ नहीं किया है।

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र में लिखा है कि शीघ्र ही इन किसानों के नुकसान का आंकलन हेतु फसलों का सर्वेक्षण कराया जाकर उचित बीमा राशि दिलाए जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव और कांग्रेस प्रवक्ता राकेश जैन आमोला ने बताया कि सिंधिया किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं और वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच में जाने का निर्देश दे रहे हैं। 

ऐसी परिस्थिति में यदि किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि नहीं दी गई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। श्री सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि इसके पूर्व की भी बीमा राशि अभी तक किसानों को नहीं बांटी गई है उसको भी शीघ्रता से बांटा जाए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!