राजनीति इन दिनों: BJP और CONGRESS में 1 सीट पर फायनल, बाकी 4 सीटो पर सेमीफायनल शुरू

शिवुपरी। शिवपुरी जिले की 5 विधासभा सीटो पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायको की संख्या ज्यादा हैं। जिले में पिछोर से कांग्रेस की ओर से केपी सिंह और शिवपुरी विधानसभा से यशोधरा राजे सिंधिया का लगभग टिकिट तय हैं। बाकी दोनो पार्टी में 4 सीटो पर उम्मीदवारो में आपस में जंग जारी हैं। पहले सेमीफायनल आपस में ही होगा,फायनल तो प्रत्याशी चयन के बाद होगा।  

जैसा कि विदित हैं कि जिले की पांच विधानसभा सीटो पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा लहर के बावजूद कांग्रेस की अच्छी सफलता हासिल हुई थी और कांग्रस ने अपेक्षा के विपरीत 3 विधानसभा सीट पिछोर,करैरा और कोलारस में विजयश्री हासिल की थी जबकि भाजपा प्रदेश में सत्ता में आने के बावजूद महज 2 सीट ही जीत पाई थी। इन 2 सीटो में से 1 सीट पर विजय शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से यशोधरा राजे सिंधिया को मिली और पोहरी विधानसभा क्षेत्र में अपने विश्वस्त प्रहलाद भारती की जीत सुनिश्वित की थी। 

कांग्रेस की की बात करे तो जिले की पांच सीटों में से अकेले पिछोर विधानसभा सीट ऐसी है जहां से पिछले पांच चुनावों से जीत रहे केपी सिंह का टिकट एकदम तय है। हालांकि उनमें चुनाव लडऩे के लिए किंचित घबराहट नजर आ रही है। इसका कारण यह है कि पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा के बाहरी प्रत्याशी प्रीतम लोधी से जीतने के लिए ऐड़ी से चोटी का जोर लगाना पड़ा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में केपी सिंह ने खुलकर कार्यकर्ताओं से पूछा था कि वह चुनाव लड़ें अथवा न लड़ें। लेकिन पूरी संभावना है कि पिछोर से केपी सिंह का टिकिट फायनल है,दूसरा दावेदार दूर-दूर तक नही दिखाई दे रहा हैं। 

इसी प्रकार शिवपुरी विधानसभा सीष्ट  से प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे सिंंधिया का टिकिट फायनल माना जा रहा हैं। उसमें अगर-मगर की कोई संभावना नहीं है सिर्फ यशोधरा राजे को तय करना है कि वह चुनाव लड़ेंगी अथवा नहीं। हालाकि अभी इस सीट से कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय संासद ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया का नाम खबरो में आया हैं,की वे आने वाले विधानसभा चुनावो में शिवपुरी विधानसभा सीट से चनुाव लड सकती हैं, यह सिर्फ अटकले है और अटकलो की कोई स्थाई जगह नही होती हैं। 

कुल मिलाकर जिले की 5 विधानसभा सीटो पर दोनो पार्टियो में 1-1 टिकिट फायनल माना जा रहा हैं,पिछोर से कांग्रेस की ओर से केपी सिह और शिवपुरी विधासनसभा से भाजपा की ओर से यशोधरा राजे सिंधिया का टिकिट फायनल माना जा रहा हैं। बाकी कांग्रेस में कोलारस,शिवुपरी,पोहरी और करैरा में प्रत्याशियो में आपस में ही अभी टिकिट को लेकर जंग चल रही हैं या यू कह लो की टिकिट अभी वहां सेमीफायनल चल रहा है। फायनल तो सामने वाले प्रत्याशी से होगी। 

इसी तरह भाजपा की बात करे तो केवल भाजपा से शिवपुरी विधानसभा सीट से यशोधरा राजे सिंधिया का टिकिट फायनल हैं। बाकी कोलारस, पोहरी, पिछोर और करैरा में टिकिट के दोवदारों की लम्बी फौज है टिकिट फायनल नही होने तक यह आपस में ही सेमीफायनल खेला जा रहा हैं। फायनल तो सेमीफायनल जीतने के बाद होगा।