पोहरी क्षेत्र में बाबा गैंग की दहशत, किसान के अपहरण का प्रयास | POHRI, SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। पिछले 1 साल से डकैत गैंग मुक्त हुए शिवपुरी जिले में डकैत फिर सक्रिय हो गए हैं। पिछले 1 माह से पोहरी क्षेत्र में एक हथियार बंद गैंग की होेने की खबर लगातार मिल रही हैं।बताया जा रहा है कि कल देर रात इस उक्त गैंग ने एक किसान के अपहरण करने का प्रयास किया। 

जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र रामदयाल कुशवाह निवासी ऐनपुरा ने गांव आकर मामले की सूचना दी। गांव के पूर्व सरपंच महेशा धाकड़ का कहना है कि छोटू ने आकर बताया कि पाइप लाइन जोड़ते समय हथियारबंद बदमाश आ गए। उन्होंने पकड़ लिया और किसी तरह छूटकर भाग आया। ऐनपुरा सहित नंदौरा व एक अन्य गांव के ग्रामीण सक्रिय हो गए। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस सर्चिंग में उतर गई।

स़ूत्रो का कहना है कि उक्त गैंग लोकल की हैं,भटनावर के एक गोस्वामी परिवार ने धाकड की हत्या कर दी थी,इस ममाले में धाकड के हत्या के अरोपियो को सजा हो गई। इसी गोस्वामी परिवार के एक भाई अभी भी फरार है बाकी सब हाजिर हो गए। उसने ही यह गैंग बनाई हैं। 

बताया जा रहा है कि इस गैंग में कुछ लोकल के आदमी है और कुछ मुरैना-भिंड के ऐसे अपराधी हैं, जो फरार चल रहे हैं। हालाकि इस गैंग ने अभी कोई वारदात नही की है और पुलिस की रजिष्टर में इनका नामाकरण संस्कार नही हुआ हैं,लेकिन इस गैंग के पोहरी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पोहरी क्षेत्र में दहशत व्याप्त हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!