शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में दिनांक 28.01.19 को थाना बैराड़ पुलिस द्वारा 1 स्थाई वारण्टी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोक सिंह दौरिया के द्वारा मुखबिर सूचना पर पिछले 6 साल से फरार स्थाई वारण्टी दुर्गेश पुत्र सीताराम रावत उम्र 25 साल निवासी माता बीरवला,थाना बैराड़ को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर दबोचा गया उक्त आरोपी पिछले 6 साल से लूट,डकैती,अवैध वसूली आदि प्रकरणों में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
06 साल से लूट व डकैती में फरार आरोपी पकड़ाया | Bairad, Shivpuri News
1/28/2019
0
Tags


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।