शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती मरीज शैतान सिंह यादव पुत्र बोगी राम यादव कि रविवार की रात 8:30 बजे मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे डॉ सुनील खनडोलिया की मृतक के परिचितों ने मारपीट कर दी। सूचना पर एसडीओपी सुरेश चंद्र दौरे और टीआई माध्यम सिंह यादव अस्पताल पहुंच गए। मारपीट करने वाले जा चुके थे।
डॉक्टरों ने मृतक के बेटे कृष्ण पाल यादव को बिठा लिया। मारपीट करने वालों के नाम - पते बताने की कहा और बॉडी ले जाने नहीं दी। बाद में कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी बी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद बेटे के साथ शव को रवाना कर दिया। मारपीट का मामला पुलिस ने संज्ञान में लेकर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।