शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी चौराहे से आ रही है। जहां आज एक ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इस घटना में युवती घायल हो गई। राहगीरों ने युवती को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रीति शर्मा पुत्री जानकी प्रसाद शर्मा निवासी न्यू शिव कॉलोनी शिवपुरी ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार को वह स्कूटी से फतेहपुर तरफ जा रही थी। तभी पोहरी चौराहा पर पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गई और चोटिल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।