किरण गुप्ता के बाद प्रेमलता और लक्ष्मी हत्याकांड की खुलेंगी फाईल, टीम गठित | Shivpuri News

0
शिवपुरी। राघवेंद्र नगर का किरण गुप्ता हत्याकांड के सुलझाने के बाद शिवपुरी पुलिस का कॉनिफिडेंस बढ गया हैं। अब वह शहर के 2 पुराने ऐसे ही अधें कत्ल की गुत्थी सुलझााने की तैयारी कर रही हैं। सन 13 और 14 में हुए अंधे कत्लो की फाईलो को टटोल रही हैं,उक्त दोनो हत्या काण्ड किरण गुप्ता हत्याकाण्ड जैसे ही दोनो ही हत्या काण्ड में महिलाए घर में अकेली थी और दोनो की हत्या घर में लूट के इरादे से घुसे लुटेरो ने कर दी थी। 

दोनों ही हत्या के मामलों का खुलासा करने के लिए जल्द ही टीम गठित होंगी। दोनों मामलों में 15-15 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। इसके बावजूद हत्या करने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। 

जानकारी के मुताबिक शहर के राजेश्वरी रोड स्थित मकान में अकेली वृद्ध महिला प्रेमलता गौड़ की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी। सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 154/14 के तहत अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं बाबू क्वाटर कमलागंज निवासी दिव्यांग महिला लक्ष्मी जैन की अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने अपराध क्रमांक 705/13 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर का कहना है कि दोनों प्रकरणों की फाइल मंगवाईं हैं। आईजी दाेनों मामलों में पहले ही 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुके हैं। दोनों प्रकरणों की जांच के लिए जल्द टीम गठित करेंगे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!