जानबूझकर ट्रैक पर ट्रेक्टर छोड कर भागा था ड्रायवर, पैसेंजर टकरा गई थी, गिरफ्तार | Shivpuri News

0
शिवपुरी। पिछले दिनो करसेना रेलवे फाटक पर ट्रेक्टर का पहिया फस जाने के कारण जानबूझकर ट्रेक्टर चालक उसे बीच पटरी पर छोड कर गायब हो गया था,इस कारण पैसेजंर ट्रेन टैक्टर से टकरा गई थी। इस मामले में आरपीएफ शिवपुरी ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसआरएमएफसी ग्वालियर में पेश किया जाऐगा। 

जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को पाडरखेड़ा -मोहना के बीच जानबूझकर लापरवाही पूर्वक ट्रैक पार करने की कोशिश में ट्रैक्टर बीच ट्रैक पर छोड़कर चालक भाग गया था। जिससे पैसेंजर ट्रेन, ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे गंभीर हादसा होने से बाल-बाल मच गया। रेलवे सुरक्षा बल शिवपुरी ने उसी दिन रेलवे एक्ट की धारा 153, 174, 147 कायम कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की। 

आरपीएफ ने 9 दिसंबर को आरोपी साेनू जाटव (26) पुत्र स्वर्गीय गोविंद जाटव निवासी करसेना 5:05 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 दिन की रिमांड के साथ 10 दिसंबर को एसआरएमएफसी ग्वालियर के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें कि रेल हादसे के बाद पैसेंजर गाड़ी नंबर 51883 घटना स्थल पर ही 3 घंटे 14 मिनट देरी से रवाना हो सकी। इसी तरह गाड़ी नंबर 11126 पाडरखेड़ा स्टेशन पर खड़ी रही जो 2 घंटे 12 मिनट बाद रवाना हो सकी। इसी तरह गाड़ी नंबर 12197 पाडरखेड़ा स्टेशन पर 13 मिनट तक खड़ी रही। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!