खबर पर नतीजों ने लगाई मोहर: डमी केंडिंडेट साबित हुए कांग्रेस के सिद्धार्थ | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। लो बीते रोज विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने एक फिर शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की खबर पर मोहर लगाई है। मोहर लगी है कि कांग्रेस की और से प्रत्याशी घोषित होते ही प्रकाशित की गई खबर पर। खबर यह थी कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महज डमी कैडिडेट बनाकर सिद्धार्थ लढा चुनावी मैदान में उतारा है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने खबर प्रकाशित की थी कि सांसद सिंधिया ने शिवपुरी की सीट अपनी बुआ यशोधरा राजे सिंधिया को गिफ्ट में दे दी। इस सीट पर कांग्रेस ने महज डमी प्रत्याशी सिद्धार्थ लढा को मैदान में उतारा। सिद्धार्थ लढा महज 33 साल के युवा है जो विगत तीन बर्ष पूर्व ही राजनीति में सक्रिय हुए। 

माना जा रहा था कि शिवपुरी की दुर्दशा के चलते यशोधरा राजे सिंधिया को यहां से कडी मसक्कत का सामना करना पड सकता है। परंतु यह क्या यहां तो बिलकुल उल्टा हुआ। यहां पब्लिक ने इस युवा चहरे को नकारते हुए अपनी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पर ही भरौषा जताया। भरोषा भी ऐसा कि आज तक की जीत के सारे रिकोर्ड तोडकर राजे 28 हजार मतों से विजयी हुई। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!