शिवपुरी। सर्दियों के मौसम का असर आज पहली बार शहर में देखने को मिला। जहां सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया। कुछ देर के लिए जरूर धूप निकली लेकिन उसक बाद मौसम काफी ठंडा हो गया। इस दौरान हल्की बूंदीबांदी ने और ठंडक कर दी। जिस कारण ठंड का प्रकोप शुरू हो गया। जगह-जगह आलाव जलते रहे।
वहीं लोग गर्म कपड़े पहनकर बाजार में निकले। आज से पूर्व सुबह और शाम को ही ठंडक रहती थी। लेकिन दोपहर में सूरज की तपन लोगों का पसीना निकाल देती थी। लेकिन आज दोपहर तक मौसम ठंडा ही रहा और शाम तक ठंड और बढने के आसार नजर आते रहे। घरों से लोग बाहर निकलने में कतराते रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।