बैराड़। जिले के बैराड़ नगर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर एक बाईक रैली का आयोजन बैराड़ युवा मोर्चा द्वारा किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा ने बैराड़ में बैठक का भी आयोजन किया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के बैराड़ आगमन पर युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष का आतिशी स्वागत उन्हें बधाई दी और साथ ही आतंक बाद का पुतला दहन किया। इस बैठक में उपस्थित अथिति गण मुख्य अतिथि का दायित्व निर्भवहन मुकेश चौहान ,एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता बैराड मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल द्वारा की गई।
इस दौरान पोहरी विधान सभा के विस्ताक मनोज शास्त्री, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष डॉ. सतीश भार्गव ,युवा मोर्चा जिलामंत्री संजय तोमर, पोहरी मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल युवा मोर्चा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बंसल, युवा मोर्चा के ओजस्वी वक्ता भैया आशुतोष व्यास, श्याम सोनी, प्रमोद परिहार, सुशील तिवारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।