संदिग्ध परिस्थिति में कलारी के बाहर मिली युवक की लाश, FSL टीम मौके पर | SHIVPURI NEWS

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे के पास स्थिति देशी शराब की दुकान के पास से आ रही है। जहां आज स्थानीय लोगों को सडक के किनारे एक अज्ञात लाश पडी हुई दिखाई दी। इस लाश की सूचना लोगों ने देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इस लाश की शिनाक्त करने का प्रयास किया। परंतु लाश की शिनाक्त नही हो सकी। तत्काल मौके पर एफएसएल टीम प्रभारी पहुंचे और लाश का मुआयना कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया। 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि देशी शराब की दुकान के बाहर एक युवक की लाश पडी हुई है। जिसपर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाक्त का प्रयास किया तो सामने आया कि उक्त लाश पर अरविंद रितु नाम गुदा हुआ है। इस पहली नजर में लग रहा है कि उक्त युवक की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई है। परंतु फिर भी मामला अज्ञात लाश से जुडा होने के चलते एफएसएल टीम प्रभारी डॉक्टर भरायरिया मौके पर पहुंचे और लाश की जांच कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया। 

कही जहरीली शराब तो नहीं मौत का कारण

इस लाश की खबर लिखे जाने तक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इसी बीच सबाल उठता है कि आखिर इस 26 वर्षीय युवक की मौत हुई कैसे। जिसपर कुछ लोगों का कहना है कि यह मामला कही जहरीली शराब से तो नहीं जुडा। हांलाकि पुलिस पहले इस लाश की शिनाक्त का प्रयास कर रही है। उसके बाद ही कुछ क्लीयर होगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!