विजयपुरम कॉलोनी की समीक्षा को दहेज के प्रताणित करता था पति शिबेन्द्र मिश्रा, मामला दर्ज | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी कॉलोनी में निवासरत एक महिला ने अपने पति सहित सास और ससुर पर मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी सास,ससुर और पति उसे शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताणित करते थेे। इस मामले की शिकायत पीडिता ने फिजीकल थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 498, 323, 294, 506, 34 IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार समीक्षा मिश्रा पत्नि शिवेन्द्र मिश्रा उम्र 28 साल निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी की शादी 2014 में प्रियदर्शनी कॉलोनी के शिवेन्द्र मिश्रा के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद सब ठीक रहा। लेकिन कुछ दिनों से आरोपी पति शिवेन्द्र सास बंसती मिश्रा और ससुर द्धारिका प्रसाद मिश्रा अपनी बहु समीक्षा को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे। 

महिला इस दहेज प्रताणना को झेलती रही परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहे थे। बीते रोज तो आरोपीयों ने हद पार करते हुए दहेज के चलते समीक्षा के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने फिजीकल थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!