शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की है। जहां विधानसभा चुनाव के दौरान एक शिक्षक की चुनाव प्रचार की भ्रामक पोस्ट डालने के मामले में शिक्षक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपीयों ने शिक्षक के खिलाफ फेसबुक पर चुनाव की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार कल्याणचंद वर्मा पुत्र स्व. अमृतलाल वर्मा निवासी नबाव साहब रोड शिवपुरी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि मैं 26 नवम्बर से हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती था। इसी बीच 27 नवम्बर को धर्मेन्द्र पटेल निवासी ग्राम चकराना एवं अरविंद सिंह धाकड़ निवासी ग्राम अहिल्यापुर द्वारा मेरे खिलाफ चुनाव की झूठी अफवाह फैलाई गई।
सोशल मीडिया पर मुझे अभद्र एवं अपमान जनक शब्द खिले गए जिससे मुझे काफी कष्ट हुआ और समाज में मेरे मान सम्मान को क्षति पहुंची। इस प्रकार दोनों ने समाज में अराजकता फैलाने का काम किया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। यहां बता दें कि कल्याणचंद वर्मा शासकीय शिक्षक के रूप में मावि कृष्णगंज पोहरी में पदस्थ हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।