शिवपुरी। शहर के चन्द्राकोलानी निवासी शिक्षक प्रधुम्न दुबे और रिटायर्ड फौजी सुधीर दुबे कस्बाथाना वालों की मां श्रीमती विमला देवी पत्नी स्व. विष्णु प्रसाद का कल गुरुवार की देर शाम आकस्मिक निधन हो गया हैं, वे 81 वर्ष की थी और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती दुबे की आज अंतिम यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीमती दुबे की उठावनी रविवार को सुबह नौ बजे रखी गई है। श्रीमती दुबे के निधन पर ईष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।