खेत में काम कर रही महिला के साथ डर्टी टच | Shivpuri News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डोला वाला खेत से आ रही है। जहां एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने उस समय अशलील हरकत कर दी। जब महिला खेत में काम कर रही थी। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने पति से की। पति महिला को लेकर रन्नौद थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डोला वाला खेत ग्राम मूढरी थाना रन्नौद में मुढरी के रहने वाले नीलम लोधी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय पर वह खेत पर काम कर रही थी। तभी नीलम लोधी आया और छेड़छाड़ करने लगा। 

महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। इसके बाद वह घर गई और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस  ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!