बडी खबर: पत्नि के चरित्र पर शक के चलते लगा दी आग, पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज | karera News

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज की बडी खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नि के चरित्र पर शक के चलते अपनी ही पत्नि को आग के हबाले कर दिया। इस मामले की सूचना पत्नि के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मरणासन्न हालात में पत्नि के बयान दर्ज किए। इस मामले में पुलिस ने बयानों के बाद आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। गंभीर हालात में महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार प्रीति पत्नि खैमचन्द्र उर्फ खैमू जोशी उम्र 30 साल निवासी जोशी मोहल्ला सुनारी की शादी पांच साल पहले प्रीति के साथ हुई थी। शादी के बाद से आरोपी को अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह था। जिसे लेेकर दोनों में कई बार बिवाद भी हुआ। बीते रोज भी इसी शक के चलते आरोपी खेमू का अपनी पत्नि से मूंहबाद हो गया। 

यह मूंह बाद इतना बडा कि आरोपी ने गुस्से में अपना आपा खोते हुए महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इस मामले की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। और तत्काल महिला को उपचार के लिए करैरा उपस्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला की हालात देखकर आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। वही महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रैफर कर दिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!